फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रांसफार्मर सुधारने के बाद टिब्बा कॉलोनी में बहाल की बिजली

Mon, 17 Feb 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों द्वारा टूटे हुए ट्रांसफर को दुरुस्त कर रखवाया गया नया ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
रतिया। शहर की टिब्बा कॉलोनी की एक गली में ट्रांसफार्मर लगाने पर रविवार को हुए विवाद के बाद बिजली कर्मचारियों ने टूटे खंभे को दुरुस्त कर सोमवार को कॉलोनी में सीधी लाइन से बिजली की आपूर्ति बहाल की। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


टिब्बा कॉलोनी की मुख्य गली में एक प्लाॅट के आगे लगे हुए खंभे को रविवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली कर्मचारी पोल बदलने के लिए पहुंचे तो प्लाॅट के मालिक ने वहां पर ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध किया था। रविवार शाम तक प्लाॅट के मालिक और अन्य लोगों ने इस स्थान पर ट्रांसफार्मर नहीं लगाने दिया।

इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने दूसरी लाइन से कॉलोनी की बिजली शुरू करवा बिना ट्रांसफर लगाए वहां से चले गए थे लेकिन सोमवार को बिजली निगम अधिकारियों ने टूटे खंभे को ही दुरुस्त कर दिया और कॉलोनी की बिजली को सीधी लाइन से शुरू करवा कर एक बार समस्या को हल कर दिया। निगम के एसडीओ सुनील कंबोज ने बताया कि प्लॉट स्वामी को समझाकर उसी खंभे को सुधारा गया है। इस आधार पर सीधी लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू कर समस्या को सुलझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें