फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर जाते समय भिड़े चार कैदी

विज्ञापन
कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोर्ट परिसर के बाहर सोमवार दोपहर को चार कैदियों में आपस में बहस हो गई। इस दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह सभी को अलग किया और कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी हत्या प्रयास के मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब हिसार से एक वैन कैदियों को लेकर फतेहाबाद कोर्ट में पहुंची। भट्टूकलां निवासी देवेंद्र, रजनीश, श्याम व इंद्रजीत हत्या प्रयास के मामले में एक केस में जेल गए थे। सभी चारों आरोपियों की सोमवार को कोर्ट में पेशी थी। जैसे ही पुलिस उन्हें पकड़कर कोर्ट परिसर में ले जा रही थी तभी किसी बात को लेकर चारों में बहस हो गई। एक कैदी ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया। जिससे सभी आपस में उलझ गया। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह शांत किया। बताया जा रहा है कि बाद में अंदर से पुलिस कर्मचारी आ गए और सभी को कोर्ट में ले गए। इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें