फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले रतिया के गांव कलौठा आया युवक मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। चार दिन पहले कनाडा से रतिया के गांव कलौठा आए 35 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस संक्रमित मरीज को लेकर फतेहाबाद में ओमिक्रॉन की दस्तक होने की आंशका बनने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन के लिए उक्त कोरोना संक्रमित मरीज को होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही उक्त मरीज के परिवार के दो सदस्यों के सैंपल लेकर भी विभाग ने लैब में भेजे हैं। मरीज को ओमिक्रॉन आशंकित भी माना गया है, इसलिए उससे संबंधित अलग से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सीधे घर गया युवक, बाहर के लोगों से नहीं हुआ संपर्क
सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि गांव कलौठा में एक युवक 26 दिसंबर को कनाडा से आया था। 27 दिसंबर को इस युवक के कोरोना सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए थे। वीरवार को आई रिपोर्ट में कनाडा से आया उक्त व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग ने इसे अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का आशंकित मरीज मानते हुए इसकी जांच के लिए अलग से सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उक्त युवक सीधा अपने घर चला गया था, जिस कारण अभी तक इसके संपर्क में बाहर का कोई व्यक्ति नहीं आया है। परिवार के दो सदस्यों के कोरोना सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने तक भी उक्त दोनों लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें