फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में कोरोना संक्रमित चार महिलाओं की मौत, 93 नए मरीज मिले, 221 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के नए केस लगातार कम हो रहे हैं। लगातार दूसरे दिन रविवार को 100 से कम नए केस मिले हैं। 24 घंटे में 93 नए केस मिले हैं और चार संक्रमित महिलाओं की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 221 संक्रमित एक दिन में स्वस्थ हुए हैं। वहीं रिकवरी रेट 90.30 फीसदी तक पहुंच गया है और संक्रमण दर रविवार को 6.80 फीसदी रही।
विज्ञापन

हालांकि मौत की दर कम नहीं हो रही है। 2.40 फीसदी की दर से मौत हो रही है। अब तक 406 मौतें हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें इस साल के मई माह में ही हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में 22, टोहाना में 4, रतिया में 29, भट्टू में 15, बड़ोपल में 7, भूना में 9 तथा जाखल में 7 संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में 16894 केस मिल चुके हैं। इसमें 15256 स्वस्थ हो चुके हैं। अब फिलहाल 1237 सक्रिय केस हैं।
इन संक्रमितों की हुई मौत
गांव एमपी रोही निवासी 59 वर्षीय महिला की सिरसा के निजी अस्पताल में मौत।
गांव अजीतनगर निवासी 50 वर्षीय महिला की रतिया के नागरिक अस्पताल में मौत।
गांव अकांवाली निवासी 53 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
गांव गिलाखेड़ा निवासी 86 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत।
नागरिक अस्पताल में तैयार हो रही 6 बेड की आईसीयू
नागरिक अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए 6 बेड की आईसीयू बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दूसरी मंजिल पर लोक निर्माण विभाग आईसीयू का निर्माण कर रहा है। इस पर करीब सवार दो करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इसे तैयार होने में करीब डेढ़ से दो माह लग सकते हैं। फिलहाल आईसीयू नशा मुक्ति केंद्र के हॉल में चल रही है।
विज्ञापन

जिले में खाली बेडों की स्थिति
बेड कुल खाली
ऑक्सीजन बेड 147 89
बिना ऑक्सीजन बेड 63 61
आईसीयू में बेड 122 37
वेंटिलेटर 35 15
9879 दिव्यांगों को घर के पास लगेगा टीका
अब जिला के दिव्यांगों का प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड ने कहा कि दिव्यांगजन जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनको घर द्वार एवं उनके गांव में ही वैक्सीन शिविरों का आयोजन कर टीकाकरण किया जाएगा। जिला में 9879 दिव्यांगजनों की पहचान की गई है। 1 जून को फतेहाबाद खंड में 2651, भट्टूकलां में 940, भूना में 1486, रतिया में 2319, टोहाना में 1848 तथा जाखल में 635 दिव्यांगजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिले में ब्लैक फंगस का चार दिन से नया केस नहीं
ब्लैक फंगस को लेकर राहत है। पिछले चार दिनों से ब्लैक फंगस का नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में 23 आशंकित केस मिल चुके हैं। इसमें 16 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी तक फिलहाल एक मरीज ठीक हुआ है।
जिले में 1297 लोगों ने लगवाया टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 134
45 से 89 साल 502
18 से 44 साल 661
कोट
जिले में रविवार को चार कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत हुई है। नए केस भी कम मिल रहे है। लेकिन अभी सावधानी की जरूरत है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वह जरूर लगवाएं और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें