फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने दिखाने शुरू किए तेवर, तापमान 43 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8 बजे के बाद तीखी धूप निकल आती है और झुलसा देने वाले गर्मी शुरू हो जाती है। 10 बजे तक गर्मी भयंकर रूप ले लेती है। शनिवार से मौसम का मिजाज थोड़ा बदला नजर आया। शहर से बाहर खेतों में देखने पर पता चलता है कि आसमान में धूल चढ़ चुकी है। धूल के बारीक कण हवा में तैरते हैं, जिससे चिपचिपाहट बढ़ गई है।
विज्ञापन

आमतौर पर आसमान साफ होता है, मगर दो दिन से धुंधला पन छाया हुआ है। दूर से ऐसा लगता है जैसे हल्की धुंध छाई हो। इस गर्मी के चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। उल्टी व दस्त जैसी परेशानियां बढ़ गई हैं। इसके अलावा गर्मी के कारण त्वचा संबंधी दिक्कतें भी बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक इस मौसम में खुश्की की वजह से त्वचा रोग होने की संभावना रहती है।
बार-बार साबुन या फेशवॉश न लगाएं : डॉ. रमा
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रमा बंसल बताती हैं कि इस मौसम में त्वचा की नमी को बनाए रखना आवश्यक होता है। इस मौसम में त्वचा को धूप व धूल से बचाना जरूरी होता है। चिकित्सक से सलाह लेकर सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सन स्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। मुंह पर बार-बार फेसवॉश या साबुन न लगाएं। रात को कम ऑयली चीजों का सेवन करें। इन दिनों अक्सर होंठ सूखने लगते हैं। इससे बचाव के लिए होठों पर बार-बार जीभ घुमाने की बजाय अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। पसीने के कारण दाद व खुजली बढ़ जाती है। इसलिए दिन में दो बार अवश्य नहाना चाहिए। सूती कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

आज मौसम में बदलाव की संभावना : मौसम विशेषज्ञ
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि तूफान यास 26 मई को उड़ीसा के तटों पर लैंडफाल होकर कमजोर हुआ व डिप्रेशन बन गया है। उसके आंशिक प्रभाव से नमी वाली हवाएं बिहार व उत्तर प्रदेश होते हुए हरियाणा में 30 मई तक पहुंच सकती हैं। इससे 30 मई की रात को मौसम परिर्वतन की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इससे राज्य में 30 मई देर रात से 2 जून के बीच-बीच में आंशिक बादल, गरज चमक व हवाओं के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें