फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बुलेट जब्त, एक चालान, 95 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बुलेट से पटाखे बजाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। ट्रैफिक पुलिस ने दूसरे दिन चार बुलेट मोटरसाइकिल इंपाउंड किए हैं और एक का चालान किया है। पांच बुलेट मोटरसाइकिल मालिकों पर 95 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सबसे ज्यादा जुर्माना साढ़े 26 हजार रुपये लगाया गया।
विज्ञापन

शहर के मॉडल टाउन, थाना रोड, एमसी कॉलोनी, चार मरला कॉलोनी में युवकों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने की पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। वीरवार को पुलिस ने चार बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटे थे, शुक्रवार को दोबारा ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई हेतराम की टीम ने बुलेट मोटरसाइकिल के दस्तावेज जांचे। दस्तावेज न दिखाने पर पुलिस ने चार बुलेट मोटरसाइकिलों को इंपाउंड कर दिया और एक का चालान काटा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पांचों बुलेट मोटरसाइकिल मालिकों को 95 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इंपाउंड किए गए मोटरसाइकिलों के अगर दस्तावेज दिखाए जाते हैं तो जुर्माना कम हो जाएगा।
विज्ञापन

कोट
ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी है, जो भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्ती की जाएगी।
- अनूप कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें