फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री के बेटे का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 26 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शव मिलने के बाद मॉडल टाउन व आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। 

सूचना पर रतिया एसएचओ, फतेहाबाद शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और डीएसपी शमशेर सिंह दहिया को घटना से अवगत कराया। डीएसपी दहिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

प्राथमिक जांच में युवक की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहाबाद में भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि हर्षद एक दिन पहले लापता हो गया था और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी।

भाजपा जिला प्रधान भारतभूषण मिढ़ा सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार रतिया निवासी हर्षद, गुड़गांव में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था और पिछले 10 दिनों से फतेहाबाद आया हुआ था।

शनिवार दोपहर एक बजे वह खाना खाने के बाद घर से निकला और अपनी बाइक बस स्टैंड के पास एक दुकान के बाहर खड़ी कर गाड़ी में चला गया। शाम को जब हर्षद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकलवाई तो वह मॉडल टाउन के नजदीक टॉवर के पास आई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस रविवार सुबह से भाटिया कॉलोनी, रतिया चुंगी व मॉडल टाउन के आसपास उसकी तलाश कर रही थी।

शाम को मॉडल टाउन के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सुनसान कोठड़े में शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो शव लापता हर्षद का था।

जांच के लिए मौके पर पहुंचे सीन आफ क्राइम के इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र ने बताया कि शरीर पर कटे के निशान हैं और कई जगह से सूअर आदि जानवर ने काटा हुआ है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने किसी पर हत्या करने का शक नहीं जताया था। पुलिस के लिए अब यह जांच का विषय बना हुआ है कि आखिर हर्षद यहां पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें