विकास कार्याे का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली।
टोहाना। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड पंचायत एवं विकास कार्यालय के निर्माण में ढिलाई बरते जाने पर पूर्व मंत्री ने अधिकारियों जवाब मांगा। पूर्व मंत्री बबली ने कहा कि उक्त कार्यालय के निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत की तो पेमेंट की समस्या बताई। इसे दूर करवा दिया गया है।
बबली ने कहा कि करीबन 26 करोड़ की लागत से इस भवन का निर्माण करवाया जा रहा है और खंड पंचायत एवं विकास कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर सामुदायिक केंद्र भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के बनने से अधिकारियों को जहां सुविधा मिलेगी वहीं आमजन की भी परेशानियों का समाधान होगा।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों की निगरानी करने के लिए ब्लॉक समिति अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों सहित जागरूक लोगों की टीम बनाई गई है, जो लगातार निगरानी रखे हुए हैं ताकि विकास कार्य में कोई गड़बड़ी न हो। इस दौरान पंचायत एवं विकास विभाग से कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह, एसडीओ कर्मसिंह, जेई अजय सिंह सहित तमाम अधिकारी पहुंचे।