फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पूर्व पंचायत मंत्री बबली का विधायक पर निशाना, बोले-संतोख कॉलोनी पर 12 करोड़ नहीं 108 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया

Wed, 21 Jan 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने संतोख कॉलोनी पर 12 करोड़ नहीं, बल्कि ब्याज सहित 108 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट चार्ज बकाया होने का दावा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर परिषद से जानकारी को सही करने की मांग की और कहा कि यह राशि शहर के विकास कार्यों में उपयोग होनी चाहिए। वे बुधवार को एक निजी समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी भी कॉलोनी के डेवलपमेंट चार्ज का उपयोग केवल शहर के विकास में होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि संतोख कॉलोनी से संबंधित फाइल उनके पास आई थी और कानूनी राय लेने के बाद इस पर क्रिमिनल केस भी बनता है। बबली ने कहा कि इस मामले में नगर परिषद कानूनी कार्रवाई कर सकती है। बबली ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का नाम लिए बिना कहा कि वे हमेशा विकास कार्यों में बाधा डालने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संतोख कॉलोनी में टोहाना के एक राजनीतिक परिवार के दो-तीन लोग और एक बाहरी व्यक्ति शामिल हैं। जोहड़ और कम्युनिटी सेंटर निर्माण पर जवाब : कांग्रेस विधायक द्वारा जोहड़ और कम्युनिटी सेंटर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर बबली ने कहा कि वह किसी भी मंदिर या गुरुद्वारे में जाकर अपनी बात रखने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों को मंदिर में आकर अपनी बात साबित करने की चुनौती दी। बबली ने कहा कि उनके समय में गांवों में गंदगी फैली रहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवर योजना के तहत साफ पानी के जोहड़ और गंदे पानी के लिए अलग जोहड़ बनाने की योजना शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें