फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल बोलीं-जीने की राह दिखाते हैं संत कबीर के अनमोल विचार, राज्यस्तरीय कार्यक्रम का दिया न्योता

विज्ञापन
चांदपुरा में लोगों को संबो​धित करतीं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल। 
विज्ञापन
जाखल। गांव चांदपुरा में रविवार को सिरसा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल पहुंचीं। उन्होंने कहा, संत कबीर दास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके अनमोल वचन जीवन जीने की राह को आसान बनाते हैं।
विज्ञापन

व्यक्ति उनके विचारों को आत्मसात कर जीवन में सफल हो सकता है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार संत शिरोमणि कबीरदास के प्रकाशोत्सव पर 11 जून को सिरसा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत कबीर का पूरा जीवन समाज में फैले अंधविश्वास, जात-पात व रूढ़ीवादी परंपराओं को समाप्त करने के लिए समर्पित रहा। कुछ राजनीतिक दल महापुरुषों के नाम पर राजनीति कर समाज में भेदभाव फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूल मंत्र को अपनाते हुए देश को आगे बढ़ाया है। इस मौके पर बलराज सिंह, लीला सिंह, जोगिंद्र सिंह, सतगुरु सिंह, मंजीत सिंह, नसीब सिंह, सरपंच अमरीक ग्रेवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें