फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकानों के शेड उतरवाने पर विरोध, हंगामा देख कार्रवाई बीच में छोड़ लौटी टीम

Tue, 26 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सन्यास आश्रम रोड पर शेड उतारते हुए दुकानदारसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने मंगलवार को संन्यास आश्रम रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत नगर परिषद टीम थाना रोड से संन्यास आश्रम मोड पर स्थित दुकानों के आगे लगे शेड उतारने पहुंची। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ गजेंद्र सिंह और पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

जेसीबी लेकर पहुंचे अधिकारियों ने शेड उतारने शुरू किए तो कुछ दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि बिना नोटिस ये कार्रवाई की जा रही है, अगर दिए हैं तो दिखाया जाए। मौके पर मौजूद अधिकारी संबंधित दुकानदार को जवाब नहीं दे पाए। हंगामा बढ़ता देख टीम मौके से लौट आई।
इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने खुद ही शेड उतारने शुरू कर दिए। कार्रवाई के दौरान करीब 10 दुकानदारों ने खुद ही शेड उतार दिए। कार्रवाई करने वाली टीम में सचिव गोविंद, बिल्डिंग इंस्पेक्टर विकास बजाज, सीएसआई सतपाल सैनी, एसआई राहुल समेत सफाई दारोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
30 से ज्यादा दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं
नगर परिषद टीम ने थाना रोड से संन्यास आश्रम रोड पर मंदिर तक बनी दुकानों पर कार्रवाई की। इससे आगे धर्मशाला रोड तक बनी दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इन दुकानदारों के बीच खलबली जरूर मची रही। टीम के लौटने के बाद करीब 30 दुकानदारों ने राहत ली। बताया जा रहा है कि फूल विक्रेता दुकानदारों के विवाद में अतिक्रमण की शिकायतें की जा रही हैं। शिकायत पर टीम यह कार्रवाई करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें