फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर को लेकर जेई और ठेकेदार के बीच हाथापाई से बवाल

विज्ञापन
रतिया के नपा कार्यालय में आपस में बहस करते जेई और ठेकेदार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
वीरवार को बुढ़लाडा रोड पर स्थित रतिया नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका के जेई सुमित चोपड़ा और एक ठेकेदार के बीच टेंडर को लेकर विवाद हो गया। विवाद में जेई ने ठेकेदार पर पिटाई करने का आरोप लगाया, वहीं ठेकेदार ने भी जेई पर हाथापाई करने और गाली गलौज का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेई को सुरक्षा के बीच अपने साथ ले गई। जेई पर हमले और कार्यालय में हंगामे के बाद रतिया नगरपालिका कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी और कामकाज ठप करके जेई के समर्थन में गेट बंद कर काम का बहिष्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत शहर पुलिस से की है।
विज्ञापन

रतिया नगरपालिका में कार्यरत जेई सुमित चोपड़ा ने बताया कि वीरवार सुबह वह अपने कार्यालय में काम कर रहे थे और कुछ लोग उनसे सरकारी काम करवाने के लिए आए थे। इसी दौरान ठेकेदार मोती लाल ने वहां पहुंचकर सरकारी काम में बाधा पहुंचानी शुरू कर दी और उन पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने ठेकेदार का विरोध किया तो ठेकेदार मोती लाल गाली गलौज पर उतर आया। जेई ने आरोप लगाया कि बाद में मोती लाल ने फोन करके अपने भतीजे और बेटे सहित अन्य 10-12 लोगों को नपा कार्यालय में बुला लिया और उन लोगों ने कार्यालय में पहुंचकर उस पर डंडों और तेज धारदार हथियारों से हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद कर्मचारियों ने उसे बाथरूम में छिपाकर जान बचाई। बाथरूम के अंदर से ही जेई ने पुलिस को सूचना देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेई को पुलिस सुरक्षा में ही थाने ले गई।
जेई पर चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप
वहीं ठेकेदार मोतीलाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए बताया कि नगरपालिका द्वारा 80 लाख की लागत का स्ट्रीट लाइट का एक टेंडर निकाला गया था, जिसमें उक्त जेई ने अपने चहेतों ठेकेदारो को फायदा पहुंचाने के लिए 60 लाख रुपये के सिविल कार्य डाल दिए थे, जिसको लेकर उसके भतीजे प्रिंस ने सीएम विंडों पर जेई के खिलाफ शिकायत दी हुई है। उन्होंने व शहर के मौजिज लोगों ने जेई से कहा कि सरकारी नियमानुसार टेंडर लगाए जाए। मोती लाल का आरोप है कि इस बात को सुनकर जेई सुमित चोपड़ा भड़क गया और बैठक में बैठे लोगों के सामने उसका गला दबाकर मारने की बात कही। मोतीलाल ने कहा कि लोग बीच-बचाव न करते तो उक्त जेई उसे जान से मार देता।
विज्ञापन

नपा कर्मचारियों ने हड़ताल कर ठेकेदार के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
वहीं इस प्रकरण के बाद नपा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने नगरपालिका में हड़ताल कर दी और नपा कार्यालय का गेट बंद करके हमला करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।
समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
मारपीट मामले में जेई और ठेकेदार दोनों पक्षों की शिकायत आई है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है दोनों पक्षों से बातचीत के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। -ओमप्रकाश कंबोज, शहर कार्यवाहक थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें