फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दीपावली पर बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाई, भीड़ से बचने के लिए लगाई बैरिकेडिंग

Fri, 06 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना बस स्टैंड में डॉग स्क्वॉड के साथ चला सघन तलाशी अभियान चलाते पुलिस कर्मचारी। पु
विज्ञापन
फतेहाबाद। दीपावली पर्व पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस टीमें पैदल गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

चोरी, जेबतराशी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं, बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी पुलिस मुस्तैद है।
पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के मेन बाजार, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, नगर परिषद पार्किंग के सामने व जवाहर चौक पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए बैरिकेडिंग की गई। पुलिसकर्मी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या रोकने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने नागरिकों से निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने, बच्चों व कीमती सामान का ध्यान रखने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की।

फोटो- 38
टोहाना और जाखल में डॉग स्क्वॉड के साथ चला सघन तलाशी अभियान
फतेहाबाद।टोहाना व जाखल क्षेत्र में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के सहयोग से रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम फतेहाबाद और टोहाना पुलिस ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन टोहाना तथा बस स्टैंड परिसर की गहनता से जांच की।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों, प्रतीक्षालयों तथा आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। वहीं, थाना जाखल पुलिस ने भी डॉग स्क्वॉड टीम के सहयोग से जाखल रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें