फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसआईआर के विरोध में कांग्रेस 25 तक लगाएगी गांवों में चौपाल

Fri, 06 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जानकारी देते हुए विधायक शीशपाल सिंह व विधायक बलवान सिंह व अन्य संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के विरोध में कांग्रेस 25 नवंबर तक गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को मतदाता सूची और मतदान के अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। पार्टी ने इसके लिए वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल अभियान के तीसरे चरण की तैयारी की है।
विज्ञापन

अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि लोकतंत्र बचाने की आवाज गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी। कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) मतदाता सूचियों की जांच करेंगे और लोगों को वोट से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे।
पार्टी नेता गांवों में चौपाल लगाकर एसआईआर पर अपनी आपत्तियां और चिंताएं लोगों के सामने रखेंगे। केहरवाला ने आरोप लगाया कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि बाहरी लोग देश में कैसे रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने के साथ मतदाता सूची की पारदर्शिता का सवाल उठाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि आमजन परेशान है। मंडियों में किसानों का धान नहीं बिक रहा और व्यापारी वर्ग भी संकट से गुजर रहा है। ऐसे में कांग्रेस लोकतंत्र और जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी।
पार्टी का दावा है कि चौपालों के माध्यम से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। इस मौके पर फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें