फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार, 9 घंटे देरी से आई गोरखधाम एक्सप्रेस

विज्ञापन
गांव मेहूवाला में धुंध में जाती महिलाएं।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में लगातार गहरी धुंध छाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी धुंध ने जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं शीतलहरों के कारण ठिठुरन भी कायम है। सुबह-सुबह रोडवेज व निजी बसों के अलावा कई ट्रेन भी अपने गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंची। इसके अलावा नेशनल हाईवे से लेकर लिंक मार्गों तक भी वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक देरी गोरखधाम एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस भट्टू रेलवे स्टेशन पर नौ घंटे देरी से आई। गोरखधाम का सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर पहुंचने का समय है जबकि शाम को 7 बजे बाद पहुंची।
विज्ञापन

20 जनवरी तक खुश्क रहेगा मौसम
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम आमतौर पर 20 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी जबकि रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होगी। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहेगी।
विज्ञापन

भट्टू स्टेशन पर ये ट्रेन पहुंची देरी से...
हरियाणा एक्सप्रेस - 51 मिनट

किसान एक्सप्रेस - 18 मिनट
गंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस - 33 मिनट

हिसार-जींद ट्रेन - 12 मिनट

रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन - 1 घंटा 33 मिनट

धुरी-सिरसा एक्सप्रेस - 16 मिनट

गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 9 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें