फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फतेहाबाद में बढ़ी पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी, उपायुक्त के आदेश जारी

Mon, 15 Jan 2024 05:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

इस संबंध में आधिकारिक आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। school - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 20 जनवरी तक पांचवीं कक्षा तक की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। चौथी और पांचवीं की कक्षाओं की छुट्टियों का फैसला डीसी अपने स्तर पर लेंगे।
विज्ञापन


मगर इस बीच हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी की चेतावनी जारी की हुई है। वहीं स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। स्कूल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खोले जाएंगे। फतेहाबाद के उपायुक्त ने पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें