फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोहरे के कारण ट्रेनें 10 घंटे तक लेट, एक सुपरफास्ट रद्द

Sun, 05 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन पर अपने गंतव्य तक जाने के लिए रेल गाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
जाखल। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। इस कारण काफी ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने ट्रेन संचालन का समय पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। शनिवार रात और रविवार सुबह से छाए घने कोहरे के चलते सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लग गया। ठंड और कोहरे के चलते एक सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह जाखल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से गुजरी हैं। इनके अलावा तीन सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही, जिसमें 14623 पातालकोट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं 16032 अंडमान एक्सप्रेस 7 घंटे और 15743 फरक्का एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से चल रही है।

इसके साथ ही घने कोहरे की वजह से 22479/22480 सरबत दा भला एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे की और से रद्द कर दिया गया है। श्रीगंगानगर से चलकर जाखल के रास्ते दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12481/12482 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आगामी 16 जनवरी तक रोहतक तक ही चलेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पास शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम चलाने के कारण इस ट्रेन को रोहतक से वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


-

यात्रियों को हो रही परेशानी

- कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से हजारों यात्री परेशान हैं। जाखल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ठंड के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री अधिक परेशान दिखे। यात्री विनोद कुमार, रजत कुमार, श्याम लाल सहित अन्य ने बताया की धुंध के कारण ट्रेन लेट हुई हैं, जिसके चलते उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें