फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धुंध शुरू, रोडवेज बसों में फॉग लाइटें लगाने का काम अधूरा

Mon, 15 Dec 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड में बनी कार्यशाला में फॉग लाइटें लगाने के लिए खड़ी बस। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। धुंध में सड़क हादसे होने का काफी अंदेशा रहता है। दूसरी तरफ रोडवेज की सभी बसों में अभी तक फॉग लाइटें नहीं लगी है। हालांकि विभाग के कर्मचारियों ने पिछले सप्ताह ही सभी बसों में फॉग लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


पिछले साल भी धुंध आने के बाद बसों में फॉग लाइटें लगाई गई थी। रोडवेज के पास इस समय करीब 184 बसें हैं, जिसमें से अब तक सिर्फ 100 में ही लाइटें लग पाई है। धुंध के कारण सोमवार सुबह के समय दृश्यता 15 से 20 मीटर तक ही रही। इससे लंबी दूरी के साथ-साथ लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन जोखिम भरा हो जाता है।



-

20 नई बसों के लिए ऑर्डर की नई लाइटें



रोडवेज के बेड़े में एक माह पहले शामिल हुई 20 बसों में तकनीकी कारणों के कारण फॉग लाइटें नहीं लग पाई है। इन बसों में लगने वाली फॉग लाइटें के लिए एक सप्ताह पहले ही ऑर्डर दे दिया गया था, जो कि अभी तक नहीं आई है। इनके आने के बाद इन बसों में भी फॉग लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

रोडवेज बसों में फॉग लाइटें लगाने का काम जारी है, अब तक 100 से अधिक बसों लाइटें लगाई जा चुकी हैं।

-सुमित कुमार, कार्यशाला प्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें