फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग

Sat, 20 Jun 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
: फतेहाबाद। जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की योगा रिहर्सल में विभिन्न आसनों का अभ्यास करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 6 बजे एमएम कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियों के तहत शनिवार को एमएम कॉलेज परिसर में योग की अंतिम रिहर्सल कराई गई। जिला आयुष अधिकारी प्रवीन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि उपमंडल टोहाना में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में नलवा विधायक रणधीर पनिहार मुख्य अतिथि होंगे जबकि रतिया में विधायक जरनैल सिंह शिरकत करेंगे। डीडीपीओ अनूप सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। दूसरी तरफ प्रशासन ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम स्थल की सफाई से लेकर पेयजल तक की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें