फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो मोटर साइकिल की टक्कर में पांच लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव भट्टू कलां व मेहूवाला के बीच दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। यहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मेहूवाला निवासी सतीश, सीताराम व रोहतास मोटरसाइकिल पर सवार होकर भट्टू कलां से अपने गांव मेहूवाला की ओर जा रहे थे। वहीं, सामने से मेहूवाला की ओर से एक मोटर साइकिल पर दो युवक भट्टू कलां आ रहे थे। मेहूवाला हेड के समीप दोनों मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से पांचों बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए। घायलों में मेहूवाला निवासी तीनों युवकों सतीश, सीताराम, रोहतास को गंभीर चोटें लगी हैं जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार भट्टू कलां निवासी सुंदरलाल को भी ज्यादा चोटें लगी है। दूसरे सवार को मामूली चोट आई है। मामले की सूचना भट्टू पुलिस को भी दी गई है। गंभीर रूप से घायल चारों का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है जबकि मामूली चोट लगने वाले को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें