जिले में कोरोना के नए केस पिछले सात दिनों से 100 से भी कम आ रहे हैं लेकिन मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में कोरोन से 30 और 32 साल के दो युवकों समेत पांच लोगों की मौत हुई है और 69 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं राहत की बता यह है कि जिले में कोरोना को मात देकर 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं और जिले में अब मात्र 643 मामले सक्रिय हैं।
शुक्रवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में गांव माधुआना निवासी 30 वर्षीय युवक की अग्रोहा मेडिकल में मौत, गांव मढ़ निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की रतिया के निजी अस्पताल में मौत, गांव रहनखेड़ी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक अस्पताल टोहाना में मौत, गांव भूथनकलां निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निजी अस्पताल हिसार में मौत, गांव चंदड़कलां निवासी 32 वर्षीय युवक की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई है। वहीं फतेहाबाद शहर में 14, टोहाना शहर में एक, रतिया शहर में एक भी नहीं, रतिया ग्रामीण में 20, भट्टू में 12, बड़ोपल में 7, भूना में 10 तथा जाखल में 5 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 17265 केस मिल चुके हैं, इसमें से 16197 स्वस्थ हो गए हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 87 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। इसमें से 56 सरकारी और प्राइवेट में 31 दाखिल हैं। जिले में रिकवरी रेट 93.81 फीसदी तक पहुंच गया है। जबकि संक्रमण दर 8.47 प्रतिशत है। 2.49 फीसदी के दर से संक्रमितों की मौत हो रही है।
जून के चार दिनों में ये रही कोरोना की स्थिति
दिन नए केस मिले मौतें स्वस्थ हुए
1 87 7 233
2 86 4 214
3 64 4 123
4 69 5 134
जिले में 1073 लोगों को लगा टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2
60 साल से ऊपर 71
45 से 59 साल 287
18 से 44 साल 713
ब्लैक फंगस आशंकित तीन नए केस मिले
जिले में शुक्रवार को ब्लैक फंगस आशंकित तीन नए केस मिले हैं। अभी तक ब्लैक फंगस की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में अब तक 38 मरीज आशंकित मिल चुके हैं और इसमें से 28 में पुष्टि हुई है। अब तक 10 की मौत हो चुकी है।
कोट
कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही न बरतें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने सें बचें। अगर कोरोना के कोई भी लक्षण हैं तो सैंपल दें और खुद को आइसोलेट कर लें। बुजुर्ग और बच्चे खासकर ध्यान रखें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।