फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

260 गांवों में सर्वे पूरा, 3860 लोगों में इंफ्लूएंजा के लक्षण, 177 में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
फतेहाबाद में डोर टू डोर सर्वे करती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले के 260 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर-टू-डोर सर्वे पूरा करने का दावा किया है। 7.15 लाख लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसमें 3860 लोगों में इंफ्लूएंजा (खंासी, जुकाम, सिर दर्द) के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा कोरोना जांच में 177 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में हरियाणा विलेज जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम (एचवीजीएचसीएस) के तहत 7,15,813 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। ग्रामीण सर्वे में 1,38,150 परिवारों की जांच की गई है। इसके लिए जिला में 260 टीमों ने घर-घर जाकर काम किया है। ग्रामीण स्तर पर मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा तंत्र के कारण मरीजों की संख्या में कमी हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांवों में फील्ड टीमों ने अपना 260 गांवों का सर्वे पूर्ण कर लिया है। इसके तहत स्क्रीनिंग के दौरान 3,860 व्यक्तियों में इंफ्लूएंजा जैसी बीमारी के लक्षण मिलें। फील्ड टीम ने अपने 19 दिन के सर्वे के दौरान 5,373 लोगों को विलेज हेडक्वार्टर को रेफर किया। विलेज हेडक्वार्टर टीम ने 2,280 व्यक्तियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए, जिनमें से 119 लोग पॉजिटिव पाए गए। विलेज हेडक्वार्टर टीम ने 1514 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए, जिनमें से 58 पॉजिटिव केस पाए गए। सभी पॉजिटिव पाए गए केसों को विलेज हेडक्वार्टर टीम ने होम आइसोलेशन के लिए भेजा दिया। इस दौरान 21 मरीजों को सीएचसी व डीएच केंद्रों पर भर्ती भी करवाया गया।
आंकड़ों से समझिए ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे
सर्वे हुआ : 260 गांवों में
स्वास्थ्य जांच हुई : 7,15,813 लोगों की
खांसी-जुकाम के लक्षण मिले : 3860 लोगों में
आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित मिले : 58
रैपिड एंटीजन में संक्रमित मिले : 119
19 दिनों में गांवों में पूरा किया गया सर्वे
उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ग्राम स्तर पर सर्वे कार्य के लिए दो टीमें फील्ड टीम व हेडक्वार्टर टीमें बनाई गई थी, फील्ड टीम ने घर-घर जाकर सर्वे का काम किया और अगर कोई व्यक्ति कोरोना संदिग्ध पाया तो उसे गांव हेडक्वार्टर टीम के पास स्वास्थ्य जांच व उपचार के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर गठित इन फील्ड टीमों ने सभी 260 गांवों में घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के बारे में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की है और उनका ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया। सर्वे टीम ने ग्रामीणों को कोविड नियमों व उचित व्यवहार के बारे में जागरूक किया। परिवार के हर सदस्य का कोरोना के लक्षण जैसे सिर दर्द, बुखार, सूखी खांसी, बदन दर्द समस्याओं बारे जानकारी प्राप्त की गई। जिन मरीजों के पॉजिटिव केस पाए गए, उन सभी को होम आइसोलेशन में रखकर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार ट्रीटमेंट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें