फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक्सईएन समेत पांच कर्मचारी मिले गैरहाजिर, ब्रांच में नहीं सफाई मिली, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
फतेहाबाद में दमकल विभाग कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर की जांच करते हुए डीएमसी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय का वीरवार सुबह जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने औचक निरीक्षण किया। जिला नगर आयुक्त सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए और ब्रांचों का निरीक्षण शुरू कर दिया। डीएमसी ने नगर परिषद कार्यालय के अलावा दमकल विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सईएन समेत 5 कर्मचारी गैरहाजिर मिले, इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं निरीक्षण के दौरान ब्रांच में नहीं सफाई मिली। निरीक्षण के दौरान डीएमसी को नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, जेई लोकेंद्र, अरूण, लिपिक मनोज कुमार और माली कम चौकीदार प्रवीन सिवाच गैर हाजिर मिले। ये सभी अपनी सीटों पर नहीं थे। इन पांचों को जिला नगर आयुक्त ने नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा एसआई ओंकार, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज, क्लर्क अनीता, नेहा और कर्मचारी शुभम नहीं मिले, लेकिन ईओ ऋषिकेश ने उनके छुट्टी पर होने की बात कही है। डीएमसी ने इसके बाद दमकल विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई। निर्देश दिए गए कि फायर ऑफिसर जब भी आए अपनी हाजिर लगाएं।
विज्ञापन

डीएमसी को निरीक्षण के दौरान कई ब्रांच में सफाई नहीं मिली। इसके अलावा रिकॉर्ड भी सही ढंग से नहीं रखा गया था। डीएमसी ने प्रॉपर्टी टेक्स, विवाह पंजीकरण, बिल्डिंग इंस्पेक्टर की ब्रांच का निरीक्षण किया। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 20 नक्सों के आवेदन लंबित है। डीएमसी ने निर्देश दिए कि अपनी ब्रांच में सफाई रखें और रिकॉर्ड को ठीक रखें। इसके अलावा जो भी आवेदन आए हैं, उनको समय पर निपटाएं।

नगर परिषद में कर्मचारी रहते हैं सीटों से गायब
नगर परिषद कार्यालय की कई ब्रांचों में कर्मचारी सीट से गायब रहते हैं। बताया जा रहा है कि इसको लेकर डीएमसी को शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते जिला नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया है ताकि कर्मचारियों की लेटलतीफी पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन

-
कुछ अधिकारी शाम होते ही छोड़ जाते हैं मुख्यालय
नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने से पहले उच्चाधिकारियों से अनुमति लेना जरूरी है। मगर कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जो शाम ढलते ही मुख्यालय छोड़कर चले जाते हैं। ये अधिकारी कागजों में तो शहर में ही रहते हैं, लेकिन वास्तव में मुख्यालय से बाहर रहते हैं।
कोट
नगर परिषद कार्यालय का वीरवार सुबह औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कुछ अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं, उन्हें नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

- संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें