फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बच्चे समेत पांच डेंगू पीड़ित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है, लगातार डेंगू केस जिले में बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 7 और 13 साल के बच्चे समेत पांच डेंगू पीड़ित मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 120 हो गई है। इसमें से 35 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। अभी फिलहाल तीन मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव बहबलपुर निवासी 29 वर्षीय युवती, ढाणी ईसर निवासी 22 वर्षीय युवती, गांव फूलां निवासी 13 वर्षीय बच्चा, गांव अहरवां निवासी 7 वर्षीय बच्चा और रतिया के मॉडल टाउन निवासी 37 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित मिला है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 972 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है।
जिले में अब तक 120 मरीज मिल चुके है, इसमें करीब एक तिहाई मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी अस्पताल में 11 और निजी अस्पताल में 24 मरीज दाखिल हैं। अहम बात यह भी है कि डेंगू की चपेट में इस बार सबसे ज्यादा बच्चे और युवा आ रहे हैं।
विज्ञापन

3219 जगह मिल चुका है लारवा
जिले में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मुताबिक 744410 जगहों पर सर्वे हो चुका है और 3219 जगहों पर लारवा मिल चुका है। लारवा को लेकर 3142 लोगों को नोटिस जारी हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी रोजाना 10 से 15 घरों में लारवा मिल रहा है जो कि खतरनाक है।
कोट
डेंगू के रविवार को पांच नए केस मिले हैं। अब तक 120 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं, हालांकि पिछले साल की तुलना में स्थिति कंट्रोल में है। लोगों से अपील है कि घरों के अंदर पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें