नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
जिले में वीरवार को पांच दिन बाद कोरोना संक्रमण का एक नया केस मिला है। राहत की बात यह है कि तीन संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या मात्र चार रह गई है। वीरवार को जाखल में एक नया केस मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को 657 सैंपल लिए गए। इसमें 414 सैंपल आरटीपीसीआर तथा 243 एंटीजन के लिए गए। अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अभी तक 258626 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17801 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 17316 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हो गए हैं। 481 लोगों की कोरोना महामारी के कारण मौत हो चुकी है। अभी रिकवरी रेट 97.28 फीसदी तक पहुंच गया है।