फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी देते हुए अधिकारी व कर
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार को बिना अनुमति के कोचिंग सेंटर के प्रचार के लिए घूम रही ई-रिक्शा को पकड़ा है। ई-रिक्शा को नगर परिषद में लाया गया। चालक ने बताया कि वह जीपीएस आधार पर गांवों में प्रचार करते हैं और उसी के लिए जा रहे थे।
नगर परिषद ने अनुमति न दिखा पाने पर ई-रिक्शा संचालक पर चार हजार रुपये जुर्माना लगाया है। ई-रिक्शा पर उसी कोचिंग सेंटर का प्रचार किया जा रहा था, जिसके शहर के बस क्यू शेल्टर पर बिना अनुमति पोस्टर लगे हुए थे। नगर परिषद प्रशासन कोचिंग सेंटर पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगा चुका है, लेकिन बावजूद इसके शुक्रवार को अधिकतर जगहों से पोस्टर नहीं हटाए गए। नगर परिषद सचिव गोबिंद ने बताया कि पोस्टर हटवाए जा रहे हैं।
-
अतिक्रमण हटाने में नगर परिषद ने की औपचारिकता
नगर परिषद प्रशासन शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए बाजार में पहुंचा। इसमें दो-दो एसआई शामिल रहे, इसके अलावा सफाई दरोगा और कर्मचारी शामिल थे। टीम ने अपने कार्यालय के बाहर से अतिक्रमण नहीं हटवा पाई। टीम को देखकर दुकानदारों ने एक बार सामान उठा लिया लेकिन जाते ही फिर से वहीं पर रख दिया। इसके अलावा हंस मार्केट में भी टीम रेहड़ी संचालकों को चेतावनी देकर लौट आई। हंस मार्केट में पहले जैसी स्थिति एक बार फिर से बननी शुरू हो गई है। अतिक्रमण के चलते शाम के समय बाजार में निकल पाना मुश्किल हो पा रहा है।
-
नगर परिषद प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि सामान दुकानों के बाहर न रखें अन्यथा जब्त कर लिया जाएगा।
- गोबिंद, सचिव, नगर परिषद, फतेहाबाद।