फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दमकलकर्मी 6 अगस्त से 3 दिन की हड़ताल पर

Sun, 02 Aug 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हड़ताल को लेकर चर्चा करते कर्मचारी नेता। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मांगों के समर्थन में दमकल विभाग के कर्मचारी 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे। हड़ताल की तैयारी को लेकर दमकल केंद्र फतेहाबाद में हरियाणा अग्निशमन विभाग की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रघुबीर सिंह ने की। इसमें फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम और नगर पालिका कर्मचारियों ने भी भाग लिया। राज्य कमेटी के वरिष्ठ नेता सतबीर सहारण ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से तीन दिवसीय हड़ताल में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कौशल रोजगार निगम सहित सभी अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करना, फायर कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना और पुरानी पेंशन बहाल करना शामिल है। इसके अलावा नियमित होने तक समान वेतन और सुविधाएं देने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान रघुबीर सिंह और नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय ढाका ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर कई बार आश्वासन दिए लेकिन समाधान नहीं हुआ। बैठक में इकाई प्रधान विनोद कुमार, जय सिंह, जयप्रकाश, सुखविंदर, नरेंद्र कंबोज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें