फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लेनदेन विवाद में होमगार्ड ने टाउन पार्क में जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या

Sun, 02 Aug 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना। शहीद मदन लाल ढींगड़ा टाउन पार्क। 
विज्ञापन
टोहाना। गीता कॉलोनी निवासी होमगार्ड कृष्ण कुमार (48) ने शनिवार रात टाउन पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। मृतक कृष्ण वर्तमान में रतिया में कार्यरत था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर रविवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे प्रवीण ने तीन लोगों पर रुपये के लेन देन में परेशान करने का आरोप लगाया है जिसके चलते कृष्ण ने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे कृष्ण कुमार हिसार रोड स्थित टाउन पार्क पहुंचे और वहां जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। पार्क में टहल रहे लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो वे तुरंत उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए और इसकी सूचना शहर पुलिस को दी।
वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में उनके दो बेटे और एक भाई हैं। उल्लेखनीय है कि उनका बेटा और भाई भी होमगार्ड ही हैं। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के बेटे प्रवीण की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है जिसकी जांच जारी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मृतक कृष्ण ने जींद जिले के नरवाना निवासी निजी स्कूल संचालक से पांच लाख रुपये लिए थे और स्कूल बस लगानी थी। इस बारे में विवाद चल रहा था। इसके अलावा टोहाना निवासी बिंदर और हसनगढ़ के साथ भी किसी काम में पार्टनरशिप थी। इसको लेकर भी आपसी विवाद चल रहा था और वह मानसिक तनाव में था।


तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप

थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन मृतक के बेटे प्रवीण ने तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रवीण का आरोप है कि पैसों के लेनदेन में तीन लोग उसके पिता को लगातार परेशान कर रहे थे। उनसे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। जिन आरोपियों पर प्रताड़ित करने का आरोप है उनमें कुलदीप, बिंदर व गोरी नामक व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें