जाखल में फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकलकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
जाखल। रेलवे माल गोदाम रोड के नजदीक दूध बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंच गए व घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची टोहाना, भूना जाखल की फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस घटना में कितना नुकसान हुआ है इसका पता नहीं लगा है।
फैक्टरी मालिक के मुताबिक फैक्टरी में पिछले कुछ माह से काम बंद था लेकिन इसे एक तारीख से ही ठेका पर दिया गया है। जिसका 2 दिन बाद ही यहां पर काम शुरू होना था। आग लगने के कारणों का अभी कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जांच में पाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही इसमें आग लगी है। फैक्टरी के अंदर पड़ी मशीनरी व भारी मात्रा में सामग्री जलकर राख हो गई है। फैक्टरी मालिक आशीष बंसल ने बताया कि फैक्टरी के अंदर दूध की पैकिंग इत्यादि का सामान और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है फिलहाल यह नुकसान कितना है इसका आकलन नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों का भी अभी कुछ नहीं पता है लेकिन माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण ही यह आग लगी है।