फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के दौरान छत से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करती हुई पुलिस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर देर रात्रि एक होटल में हुए झगड़े के दौरान छत से गिरने से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला रायबरेली के गांव छिनपुर बिशनदास निवासी संतराम (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के यूपी स्थित परिजनों को सूचना दे दी है और पुलिस मृतक के परिजनों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद रोड पर स्थित एक चिकन कार्नर में उत्तरप्रदेश निवासी संत राम नौकरी करता था। बताया गया है की रविवार देर रात दीपावली मनाने के बाद संत राम व उसके साथ ही चिकन कार्नर पर काम करने वाले हैफेड निवासी एक युवक के बीच कार्नर की छत पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
बताया गया है कि इस झगड़े के दौरान कथित रूप से संत राम छत से नीचे गिर गया। घटना के बाद संत राम को तुरंत निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने संत राम को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर बीट इंचार्ज राधा कृष्ण व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले को लेकर होटल संचालक व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की और शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी हासिल की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। देर शाम तक मृतक के परिजन रतिया नहीं पहुंच पाए। जांच अधिकारी राधा कृष्ण ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है और युवक के परिजन अभी तक रतिया नहीं पहुंचे हैं। युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें