फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के पास कार में लगी आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास सोमवार दोपहर को खड़ी गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि कोई व्यक्ति पुराना बस स्टैंड पर बंद पड़े पंप के पास कार को खड़ा करके गया था। कुछ देर बाद ही कार के इंजन में से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते इंजन में आग बढ़ गई और आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।