फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका के निलंबित जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Mar 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका कार्यालय का दृश्य:संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका के निलंबित कनिष्ठ अभियंता (जेई) हवा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर पुलिस ने पद का दुरुपयोग, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ये कार्रवाई शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के निर्देशों के बाद नगरपालिका सचिव की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से पिछले वर्ष अप्रैल में की गई जांच में एनडीसी पोर्टल पर गड़बड़ी पाई गई थी। नगर पालिका में जेई हवा सिंह उस समय पोर्टल पर चेकर के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि उस वक्त जेई ने पद का दुरुपयोग करते हुए 35 से 40 पीआईडी को गलत तरीके से अनधिकृत श्रेणी से हटाकर अधिकृत में बदल दिया।

निदेशालय ने इस मामले को गंभीर प्रकृति की वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता माना और मई में निलंबित कर दिया था। अब निदेशालय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए नगरपालिका सचिव अतिरिक्त कार्यभार देख रहे गोविंद ने 20 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निदेशालय और जिला नगर आयुक्त कार्यालय फतेहाबाद द्वारा इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज कर रिकॉर्ड कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-

पिछले साल हुए थे निलंबित

कनिष्ठ अभियंता हवा सिंह को विभाग ने पिछले वर्ष ही निलंबित कर दिया था। हालांकि, उस समय निलंबन के आदेशों में स्पष्ट कारण नहीं बताया गया था और उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि निलंबन का मुख्य आधार एनडीसी पोर्टल में की गई धांधली का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें