फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में महिला समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Apr 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बीघड़ के पास अवैध कॉलोनी काटने के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की शिकायत पर हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें फतेहाबाद के गुलशन अरोड़ा, अमन जिंदल, सोनिया, हिसार के प्रवीन कुमार नारंग एक प्रॉपर्टी डीलर शामिल हैं। एन्फोर्समेंट ब्यूरो के एसएचओ मनदीप सांगवान ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड तलब किया गया है और इसकी जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। डीटीपी कार्यालय ने आरोप लगाया था कि इन पांचों ने बिना अनुमति के फतेहाबाद के बीघड़ क्षेत्र में करीब 39 कनाल 11 मरला जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त लोगों ने न सिर्फ बिना लाइसेंस लेआउट प्लान तैयार किया बल्कि प्लॉटों की बिक्री भी शुरू कर दी जो कि हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 का उल्लंघन है। शिकायत में यह भी स्पष्ट किया गया था कि यह भूमि शहरी क्षेत्र में आती है, जहां कॉलोनी विकसित करने से पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। प्रारंभिक जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें