फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वयं का पंजीकरण कर स्व-गणना अभियान का डीसी ने किया शुभारंभ

Fri, 17 Apr 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्व-गणना अभियान में स्वयं पंजीकरण कर औपचारिक शुरूआत करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती। स् - फोटो : नवाबगंज में खंड विकास अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनगणना-2027 के तहत शुरू हुए स्व-गणना अभियान में डीसी डॉ. विवेक भारती ने स्वयं का पंजीकरण कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे भी इस पहल में भाग लेते हुए निर्धारित समयावधि में अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें।
विज्ञापन




डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि हरियाणा में स्व-गणना प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक संचालित की जा रही है। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल जनगणना को अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आगे बताया कि स्व-गणना के पश्चात 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक (गणनाकर्मी) घर-घर जाकर नागरिकों द्वारा भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। डीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और समय रहते स्व-गणना प्रक्रिया को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें