फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनियमितता मिलने पर 3 शेलर संचालकों पर लगाया जुर्माना

Tue, 15 Oct 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में कार्रवाई करते जोनल मार्केटिंग अधिकारी श्याम सुंदर । 
विज्ञापन
रतिया। मार्केटिंग बोर्ड हरियाणा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के निर्देशों पर जोनल मार्केटिंग अधिकारी श्याम सुंदर की टीम ने रतिया में राइस शेलर मिलों में चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर तीन राइस मिल संचालकों से जुर्माने सहित लाखों रुपये की राशि वसूल की है। बोर्ड की इस कार्रवाई से मिल संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


जोनल मार्केटिंग अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि रतिया क्षेत्र में राइस मिलों की जांच की जा रही है। अभी तक तीन राइस मिल संचालकों को लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक राइस मिल संचालक को जुर्माने सहित 79,425 रुपये, फतेहाबाद रोड पर बने एक अन्य राइस मिल के संचालक से जुर्माने सहित 1,96,175 रुपये और जाखन में एक राइस मिल संचालक से जुर्माने सहित 1,15,373 की राशि वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि राइस मिल संचालक नियमों की अवहेलना कर किसानों से ट्रैक्टर ट्राॅली के माध्यम से सीधा धान खरीद कर रहे हैं और राइस मिल में लगा रहे हैं, जो कि गैरकानूनी है।

राइस मिल संचालक केवल अनाज मंडी में खरीद किए गए धान को बोरियों में भरकर और गेट पास के माध्यम से ही राइस मिल में लगा सकते हैं। इन शिकायतों की भी जांच की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद राइस मिल संचालक भी राइस मिलों से खुले में पड़े हुए धान को बाहर निकलवाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें