फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जेल भरो आंदोलन 10 को, अनाज मंडी में गिरफ्तारी देंगे किसान-मजदूर

Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू में हुई बैठक में भाग लेते किसान, मजदूरस्त्रोत संघ
विज्ञापन
भट्टू कलां। सरकार की नीतियों, नए लेबर कानूनों और किसान-मजदूरों की लंबित मांगों के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू और खेत मजदूर यूनियन ने 10 अगस्त को फतेहाबाद अनाज मंडी में जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

भट्टू कलां स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में रविवार को तीनों संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खेत मजदूर यूनियन के जगदीश चन्द्र, सीटू ब्लॉक अध्यक्ष राम भगत और किसान सभा सचिव सुभाष चन्द्र भादू ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सीटू नेता ओमप्रकाश अनेजा और सुनील कुमार ने किया।
किसान सभा जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सीटू नेता ओमप्रकाश अनेजा और सुनील कुमार ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में 29 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की संयुक्त कन्वेंशन आयोजित की जाएगी। इसके बाद 10 अगस्त को भट्टू ब्लॉक से किसान, मजदूर और कर्मचारी फतेहाबाद अनाज मंडी पहुंचकर सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक साल से मनरेगा का काम बंद होने से ग्रामीण मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कृषि और मजदूर हितों से जुड़ी मांगों के समाधान की मांग उठाई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए 15 सदस्यों की संयुक्त कमेटी गठित की गई। इसमें सुभाष चन्द्र भादू को संयोजक तथा जगदीश शर्मा और सुनील कुमार को सह-संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें