फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशा विरोधी अभियान के दौरान पुलिस पर बदसलूकी के आरोप

Sun, 26 Jul 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में पुलिस पर आरोप लगाते हुए पीड़ित संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जाखल। गुरुद्वारा बस्ती में रविवार को नशा रोकथाम अभियान के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। बस्ती के कुछ लोगों ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की करने के आरोप लगाए हैं जबकि पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कार्रवाई में बाधा डालने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाजीगर बस्ती निवासी कालाराम ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी रिश्तेदारी के एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए पहुंची थी। जब परिवार के सदस्यों ने कार्रवाई के बारे में जानकारी लेनी चाही तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। कालाराम का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की जबकि कुछ समय पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है।
जाखल थाना प्रभारी संजय कुमार ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। रविवार को भी इसी अभियान के तहत गुरुद्वारा बस्ती में कार्रवाई की गई थी। इस दौरान नशा तस्करी से जुड़े कुछ लोगों और उनके परिजनों ने पुलिस टीम के काम में बाधा डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की पहचान के लिए फोटो, वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें