फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना में लड़का व लड़की पक्ष भिड़े, चलीं ईंटें

विज्ञापन
महिला थाने में हुए झगड़े में घायल अनिल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
महिला थाना में शुक्रवार दोपहर को पंचायत के दौरान लड़का और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने ईंटों से हमला करने के आरोप लगाए हैं। हमले में लड़का पक्ष के तीन लोग तथा लड़की पक्ष के भी तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं इस मामले में महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक कबीर बस्ती निवासी अंजू ने महिला थाना में पति व ससुरालजनों के खिलाफ शिकायत दी हुई थी। मामले को लेकर महिला थाना में दोनों पक्षों की पंचायत थी। अस्पताल में उपचारधीन हिसार के गांव ढंढूर निवासी अनिल ने बताया कि उसकी शादी कबीर बस्ती निवासी अंजू के साथ हुई थी। अंजू ने महिला थाना में शिकायत दे रखी है। मामले को लेकर वह बयान दर्ज करवा रहा था। इस दौरान लड़की पक्ष से चाचा, भाई और 15 से 20 लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। हमले में उसे व उसकी मां ममता, चाचा ओमप्रकाश को चोटें आई हैं। वहीं लड़की पक्ष से अंजू ने बताया कि उसकी 2017 में शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग तंग करते है। उसने इस संबंध में महिला थाना में शिकायत दी थी। महिला थाना में बैठे तो लड़के पक्ष के 10 से 15 लोग आ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे व उसकी मौसी राजदेवी व उसकी दादी भतेरी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

कोट
पंचायत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है।
- अरूणा, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें