फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पॉलिक्लीनिक में डॉक्टर के रवैये से खफा महिला स्टाफ का हंगामा

Fri, 15 May 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिविल सर्जन कार्याय में ​शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित स्टाफ नर्ससंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेक्टर तीन में स्थित पॉलिक्लीनिक में डॉक्टर नरेंद्र के खिलाफ महिला स्टाफ सदस्यों ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा किया। महिला स्टाफ का आरोप है कि बैठक में डॉक्टर परिवार नियोजन सामग्री के सही इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में पूछकर अपमानित करते हैंं। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने डॉक्टर नरेंद्र को डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर भूना भेज दिया और स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर ट्रांसफर के लिए लिखा है।
विज्ञापन




महिला स्टाफ ने सिविल सर्जन डॉ. बुधराम से शिकायत करते हुए आरोपी डॉक्टर को खरी-खोटी सुनाई। महिला स्टाफ सदस्यों ने बताया कि एक मई को ही पॉलिक्लीनिक में अतिरिक्त एसएमओ के पद पर डॉक्टर नरेंद्र ने कार्यभार संभाला है। महिला स्टाफ ने बताया कि 8 मई को पूरे स्टाफ से सभी के कमरों में जाकर सामान्य बात की। फिर 11 मई को सभी स्टाफ के उपस्थित होने के उपरांत सारे स्टाफ को कमरा नंबर 5 में उपस्थिति रजिस्टर लेकर बुलाया।

स्टाफ के नाम रजिस्टर में पढ़कर सुनाए। महिला स्टाफ के नाम के आगे मिस लगा होने के कारण पर कहा कि सभी स्टाफ अनमैरिड हैं क्या। इस पर सभी महिला स्टाफ मना करते हुए कहा कि नहीं सर हम सभी स्टाफ मैरिड है। इस पर जवाब देते हुए कहा गया कि आपके नाम के आगे मिसेज लगा होना चाहिए मिस क्यों लगाया गया है। इससे पता नहीं चलता कि कौन सा स्टाफ शादीशुदा है और कौन अविवाहित। आरोप है कि 13 मई को महिला स्टाफ के साथ वार्तालाप करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए व बार बार मेल-फीमेल रिलेशन के बारे में बातें करते रहे।
विज्ञापन




आरोप है कि डॉक्टर ने महिला स्टाफ के सामने परिवार नियोजन के सामग्री के इस्तेमाल करने के बारे में पूछा। इस पर फिर से महिला स्टाफ ने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि फिर से डॉक्टर ने यही बोलते हुए कहा कि आपको सब पता है लेकिन बताना कोई नहीं चाहता, इस बारे में खुलकर बात करो।





महिला स्टाफ की सीट पर बैठकर कहा- क्या मजेदार पर्ची है



महिला स्टाफ सदस्यों ने आरोप लगाया कि इसके बाद महिला स्टाफ को बुलाकर एक महिला की सीट पर बैठकर उसी समय ओपीडी स्लिप हाथ में लेकर डॉक्टर ने गलत व्यवहार के साथ कहा कि क्या मजेदार पर्ची है। हाथ में लेते ही अच्छी लग रही है। इसके बाद ओपीडी स्लिप पर लिखे शब्दों के बारे में महिला स्टाफ से अशोभनीय बातें की गईं तथा बार-बार गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

-



मेरी 15-16 साल की सर्विस हो चुकी है। मैंने कई जगहों पर काम किया है। मेरी ऐसी कोई भावना नहीं थी, लगाए गए आरोप गलत हैं। ये मेरे फैमिली मैंबर की तरह हैं। अगर किसी को गलत लगा है और भावना आहत हुई है तो माफी मांगता हूं।



- डॉ. नरेंद्र, आरोपी डॉक्टर, पॉलिक्लीनिक



डॉक्टर नरेंद्र ने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है। महिला स्टाफ ने शिकायत दी है, गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डॉक्टर को डेपुटेशन पर भूना भेज दिया गया है। ट्रांसफर के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन


- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें