फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में 90 दिन बाद ई-उपचार सर्वर हुआ शुरू, पर्ची कटने में अब नहीं होगी देरी

Fri, 15 May 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ उपचार सर्वर संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में करीब 90 दिन बाद ई-उपचार सर्वर दोबारा शुरू हो गया है। सर्वर शुरू होने से अब मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए लाइनों में लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। पिछले तीन माह से मरम्मत कार्य के चलते सर्वर बंद था जिस कारण अस्पताल प्रशासन और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष में औपचारिक रूप से सर्वर शुरू कर दिया गया। पहले मरीज को पर्ची कटवाने के लिए एक घंटा लाइन में लगना पड़ रहा था वहीं अब पांच मिनट में पर्ची कट जाएगी। सर्वर बंद रहने के दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों की पर्चियां मैनुअल तरीके से बनाई जा रही थीं। इससे पर्ची कटने में अधिक समय लग रहा था और मरीजों की लंबी कतारें लग रही थीं।
विज्ञापन

कई बार मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। अस्पताल में रोजाना करीब डेढ़ हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं ऐसे में ई-उपचार प्रणाली बंद होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अब सर्वर शुरू होने के बाद मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट हो सकेगा।
-

डॉक्टरों को अभी करना होगा इंतजार

सर्वर शुरू होने से डॉक्टरों को भी मरीजों की पुरानी हिस्ट्री देखने में आसानी होगी लेकिन इसके लिए अभी उनको इंतजार करना होगा। डॉक्टर कक्ष में सर्वर शुरू नहीं हुआ है। एक्सरे की रिपोर्ट भी ऑनलाइन नहीं हुई है।
विज्ञापन


-

अस्पताल में ई उपचार सर्वर को शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य के चलते सर्वर बंद था। जल्द ही सर्वर को अन्य कक्षों में भी शुरू कर दिया जाएगा ताकि रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज हो सके।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें