फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग में पिता-पुत्री झुलसे

Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।कंबोज मोहल्ला के वार्ड नंबर-6 स्थित किसान काला राम के घर में आगजनी के बाद जला हुआ घरेलू सा
विज्ञापन
भूना। कंबोज मोहल्ला के वार्ड 6 स्थित मोची रोड पर मंगलवार तड़के गैस सिलिंडर लीकेज के कारण एक घर में आग लग गई। हादसे में बेटी की शादी के लिए जुटाया गया दहेज का सामान, करीब 80 हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं आग से किसान कालाराम कंबोज और उसकी 18 वर्षीय पुत्री ममता भी झुलस गए।
विज्ञापन


कालाराम कंबोज ठेके पर जमीन लेकर खेती-बाड़ी का कार्य करता है। परिवार ने हाल ही में गेहूं की फसल का हिसाब होने के बाद कुछ धनराशि एकत्रित की थी। बेटी के विवाह की तैयारियों के तहत घरेलू सामान और फर्नीचर खरीदा गया था जबकि बेटे की पढ़ाई के लिए नया लैपटॉप भी लिया गया था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को नया गैस सिलिंडर घर लाकर चूल्हे से जोड़ा गया था। आशंका है कि सिलिंडर या रेगुलेटर में लीकेज होने के कारण रातभर कमरे में गैस भरती रही।

घायल ममता ने बताया कि नया सिलिंडर सोमवार को ही लगाया गया था। आशंका है कि लीकेज के कारण कमरे में गैस भर गई थी जिससे यह हादसा हुआ। पीड़ित परिवार ने मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान कर अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


-

सुबह चार बजे हुआ हादसा

मंगलवार सुबह करीब चार बजे कालाराम चाय बनाने के लिए कमरे में गया। जैसे ही उसने गैस चालू कर माचिस की तीली जलाई जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी। आग लगते ही कालाराम ने शोर मचाया। पिता की आवाज सुनकर बेटी ममता उसे बचाने के लिए दौड़ी लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। वहीं कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें