फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फतेहाबाद की पूजा व दीपिका जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
नेशनल चैंपियन​शिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपने कोच हनुमान के साथ दीपिका।
विज्ञापन
फतेहाबाद। 38वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फतेहाबाद की एथलीट पूजा व दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह प्रतियोगिता सात नवंबर से 10 नवंबर तक तमिलनाडु के कोयंबटूर के नेहरू स्टेडियम में हुई थी। इस चैंपियनशिप में हरियाणा के 187 एथलीटों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फतेहाबाद की पूजा ने हाई जंप में 1 मीटर 81 सेंटीमीटर की ऊंची छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। वहीं, फतेहाबाद की ही एथलीट दीपिका ने अंडर-18 आयु वर्ग में 54 मीटर 13 सेंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ चैंपियनशिप में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष एवं ऐलानाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान, उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगड़, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, पूजा के कोच बलवान और दीपिका के कोच हनुमान ने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें