भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक दुड़ाराम अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान मंगलवार को गांव पीलीमंदोरी में पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर विधायक दुड़ाराम के बोलने से पहले ही किसान नेता विजय सिंह जाखड़, संदीप गोरछिया व बृजलाल कड़वासरा ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि किसान आंदोलन के दौरान आपने क्या किया। उस समय किसानों के बीच क्यों नहीं रहे।
विज्ञापन
इतने पर वहां मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता और एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा ने माइक में कहना शुरू कर दिया कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
भाजपा नेता भी अपनी बात रखने गांव में आएं। इस पर भाजपा समर्थकों ने भी नारे लगाए। हालांकि, गांव के लोगों ने हंगामा करने वाले किसान नेताओं को समझाकर शांत करवा दिया। इसके बाद दुड़ाराम चार मिनट में अपना भाषण पूरा करके गांव से रवाना हो गए।