फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डिग्री तक पहुंचा फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान

Sun, 01 Jan 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में रविवार सुबह धुंध का दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

 फतेहाबाद में रविवार को शीत लहर ने जनजीवन को अस्त व्यस्त करके रख दिया। अलसुबह घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर वाहन धीमी गति से रेंगते नजर आए। लोग घरों से बाहर निकले तो ठंड ने उन्हें ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रविवार को लोग घरों में दुबके रहे।

रविवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहाबाद में शनिवार देर रात ही शहर धुंध की चादर में लिपट गया। रात तक तो चारों ओर धुंध ही धुंध दिखाई दे रही थी और छह फीट तक की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। धुंध और ठंड बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। रविवार सुबह भी धुंध के कारण जनजीवन बेहाल रहा। नेशनल हाइवे पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। चालकों ने लाइट ऑन कर वाहन चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखल व टोहाना में रेलगाड़ियां भी काफी देरी से पहुंची। वहीं, धुंध से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। उधर, सब्जियां उत्पादक किसान इस ठंड को उनकी फसलों को नुकसानदायक बता रहे हैं। सब्जी उत्पादक किसानों का कहना है कि अधिक धुंध से उनकी फसलें जल जाती है जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। हिसार स्थित चौ.चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार मंगलवार को फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें