फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखल में पांच एकड़ जमीन पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट : बराला

Wed, 01 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन



जाखल में गंदे पानी की निकासी की सदियों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके लिए जाखल में घग्गर किनारे एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन मिल गई है। ये बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना के होटल मिर्ची में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए उन्होंने व्यक्तिगत दिलचस्पी लेते हुए आउट ऑफ वे जाकर भी काम किया ताकि वे जाखल के लोगों से किए अपने वादे को पूरा कर सकें। फिलहाल एसटीपी की फाइल स्वीकृति के लिए रेल मंत्रालय गई हुई है।


बराला ने कहा कि मैंने टोहाना हलके और फतेहाबाद जिले के लिए जो घोषणाएं मुख्यमंत्री से कराई हैं, उन्हें पूरा करवाना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। टोहाना में बाईपास व बस स्टैंड के निर्माण में हो रही देरी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन अधिग्रहण के कारण इन कामों में देरी हुई है लेकिन अब अधिकतर मसलों का समाधान हो चुका है और जल्द ही टोहानावासियों को बस स्टैंड व बाईपास की सौगातें मिलेंगी। उन्होंने जानकारी दी कि कल मंत्रिमंडल की बैठक में भूमि अधिग्रहण का नया बिल पारित होने की उम्मीद है जो किसानों के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ परियोजनाओं को भी तय समय में पूरा होने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाप पंचायत भी नहीं चाहती हैं कि प्रदेश का माहौल खराब
सुभाष बराला ने जाट आरक्षण पर कहा कि सर्वजातीय खाप पंचायतें भी नहीं चाहती है कि प्रदेश में माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि आरक्षण का मामला कोर्ट में चल रहा है और सरकार अच्छे से मामले में पैरवी कर रही है। इस बार के आंदोलन में प्रदेश के माहौल को खराब नही होने दिया जाएगा। प्रदेश की जनता भी चाहती है कि पहले जैसी स्थिति न पैदा हो सरकार पूर्ण रूप से तैयार है। बराला ने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत के माध्यम से होता है सरकार की ओर से बातचीत के सभी रास्ते खुले हैं। एक फरवरी को आने वाले बजट को लेकर भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष काफी आशावान दिखे। उन्होंने कहा कि बुधवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली जी देश का बजट पेश करेंगे। बराला ने कहा कि देश की सवा सौ करोड़ की मूलभूत सुविधाओं की ओर देखते एक ऐतिहासिक बजट वित्तमंत्री पेश करेंगे जो जनहित में होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें