फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में दम दिखाएगी फतेहाबाद की तनीषा, भारतीय तीरंदाजी टीम में चयनित

विज्ञापन
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पूर्व माता-पिता संग तनीषा वर्मा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
क्षेत्र की होनहार व उदीयमान तीरंदाज खिलाड़ी तनीषा वर्मा ने पोलैंड में होने वाली विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए जूनियर भारतीय टीम में जगह बना ली है। सोनीपत में हुए यूथ विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए तनीषा ने यह उपलब्धि हासिल की। अब वह 5 अगस्त से पोलैंड में होने वाली विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा चुनी गई टीम का हिस्सा होंगी। तनीषा ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन व कोच सुरेंद्र सिंह रंधावा द्वारा करवाई गई मेहनत को दिया।
विज्ञापन

फतेहाबाद निवासी तनीषा के पिता दीपक प्रजापति ने बताया कि तनीषा ने इसी साल की शुरुआत में देहरादून में हुई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया था। विश्व स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में स्थान पाने के लिए वह बीते दो साल से पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में कोच सुरेंद्र सिंह रंधावा से प्रशिक्षण ले रही है। उन्होंने बताया कि बेटी ने विश्व स्तर की प्रतियोगिता के लिए भारतीय जूनियर टीम में स्थान पाकर उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि विश्व चैंपियनशिप में तनीषा विजयी पताका फहराकर परिवार, जिला व देश-प्रदेश का सम्मान बढ़ाने में अपना योगदान जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें