फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड का स्टॉक खत्म, वीरवार को 1722 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने का लगाया गया नोटिस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण अभियान को एक बार फिर झटका लगा है। वीरवार को जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया। कोविशील्ड वैक्सीन का जिले में स्टॉक नहीं बचा है, इसके अलावा कोवैक्सीन का स्टॉक सिर्फ दूसरी डोज के लिए रखा गया है। कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के चलते वीरवार को सेंटरों के बाहर स्टॉक खत्म होने के नोटिस लगा दिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को भी सेंटरों पर कोविशील्ड वैक्सीन नहीं लगेगी। अभी तक स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने वैक्सीन ही अलॉट नहीं की है। शुक्रवार शाम तक अलॉट होने की उम्मीद है। कोरोना टीकाकरण अभियान को वैक्सीन खत्म होने के कारण चौथी बार झटका लगा है। वैक्सीन की डिमांड के मुताबिक सप्लाई न आने के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है। कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने का समय हो चुका है लेकिन पात्रों को नहीं लग रही है।
जिले में वीरवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 3
फ्रंटलाइन वर्कर्स 5
60 साल से ऊपर 155
45 से 59 साल 435
18 से 44 साल 1124
कोट
कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का स्टॉक खत्म हो चुका है। शुक्रवार शाम तक अलॉट होने की उम्मीद है। कोवैक्सीन का कुछ स्टॉक बचा है जो कि दूसरी डोज वालों को लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन स्टोर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें