फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: निजी बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, टायरों के नीचे कुचले जाने से बुजुर्ग की मौत, पोता बचा

Thu, 24 Oct 2024 06:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से बस के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। इस कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
टायरों के नीचे कुचले जाने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भूना में फतेहाबाद रोड पर पौध एवं बाग नर्सरी के नजदीक तेज रफ्तार प्राइवेट बस के चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार 80 वर्षीय बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और टायरों के नीचे सिर कुचले जाने से उनकी मौके ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं उनका 23 वर्षीय पोता कच्ची जमीन पर जाकर गिरने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रदीप श्योराण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेजा। पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव जांडली कलां निवासी करीब 80 वर्षीय कन्हैया लाल भैरो वीरवार दोपहर बाद अनाज मंडी भूना में आढ़ती की दुकान से दवाओं की खरीदारी करके 23 वर्षीय पोते विक्रम भैरो के साथ बाइक पर गांव लौट रहे थे। बाइक को पोता विक्रम चल रहा था। भूना शहर से निकलते ही नरवाना से फतेहाबाद जा रही तेज रफ्तार निजी बस के चालक सुनील कुमार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कच्ची जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन


वहीं टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से बस के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। इस कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि विजय और अन्य लोग भूना के सीएचसी केंद्र में पहुंचे।

ग्रामीणों ने लापरवाह बस चालक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी प्रदीप श्योराण ने बताया कि प्राइवेट बस चालक विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें