फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद पुलिस ने फिर ढूंढे 7 गुम हुए मोबाइल, मालिकों तक पहुंचाए

Mon, 22 Sep 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद । फतेहाबाद पुलिस द्वारा चोरी हुए मोबाइलों को ढूंढकर उनके मालिकों तक पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामलों में पुलिस ने सोमवार को चोरी किए गए सात मोबाइलों को ढूंढकर उनके असल मालिक तक पहुंचाए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस अबतक 228 मोबाइल ढूंढकर उनके असल मालिकों को सौंप चुकी है। सोमवार को एसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी सिद्धांत जैन ने गुरजीत (अहलीसदर), अजय (भिरड़ाना), सचिन (कन्हड़ी), अनमोल (भट्टू कलां), शारदा (सनियाना), जसबीर सिंह (हडोली) व महक (रतिया) को उनके मोबाइल वापिस सौंपे। इन मोबाइल्स की कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि गुम मोबाइल को लौटाना केवल तकनीकी कार्रवाई नहीं, बल्कि पुलिस की जवाबदेही और सेवा भाव का प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें