फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो आशंकित मरीज मिला

Wed, 30 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
विज्ञापन
पोलियो बॉक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टोहाना के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को पोलियो आशंकित मरीज आने की जानकारी मिली है। निजी अस्पताल ने सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और कार्रवाई के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित लगभग 11 वर्षीय अनिल के पिता जींद के गांव कलौदा निवासी रोशनलाल ने बताया कि उसका बेटा तीसरी कक्षा का छात्र है और गांव के ही स्कूल में पढ़ता है। लगभग 15 दिन पहले उसे बुखार हुआ था। तीन-चार दिन बाद वह ठीक हो गया। उसके बाद सोमवार को उसका बेटा स्वयं को शरीर से हल्का महसूस करने लगा तथा हाथ-पांव चलाने में कठिनाई महसूस करने लगा। इसके बाद उसने तुरंत कैंची चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू गुप्ता ने बताया कि इस केस के बारे में नागरिक अस्पताल के एसएमओ को सूचना दे दी गई है।

एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि एक निजी अस्पताल से आशंकित पोलियो मरीज की जानकारी मिली है। उसी दौरान टीम को भेजकर जांच करवाई गई है। साथ ही विभाग के जिला अधिकारी को सूचित कर दिया है। बच्चे के स्ट्रूल के सैंपल लेकर जांच के लिए कसौली लैब में भेजे जाएंगे। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद इलाज प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें